फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 9 और 19 में सबसे कम मतदाता करेंगे पार्षद की चौधर का फैसला 

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
थानेसर नगर परिषद के चुनाव 77 बूथों पर करवाए जाएंगे, जहां 98,261 मतदाता उम्मीदवारों की चौधर का फैसला करेेंगे। इन मतदाताओं में 46,813 महिला व 51,448 पुरुष मतदाता होंगे। जहां चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में पूरा जोश बना हुआ है वहीं नगर परिषद से लेकर सामान्य प्रशासन भी चुनाव निष्पक्ष करवाने के लिए भरसक तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


इन्हीं तैयारियों के बीच चुनाव के लिए बनाए गए बूथों में से बूथ नं 47, 48, 52 व 53 अति संवेदनशील माने गए हैं तो वहीं बूथ नं 56, 57, 58, 69 व 70 को संवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन द्वारा तैयार की गई नई लिस्ट अनुसार वार्ड नं 9 में सबसे कम 1947 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 922 महिला व 1025 पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं वार्ड नं 26 में सबसे अधिक 3977 मतदाता हैं, जिनमें 1845 महिलाएं व 2132 पुरुष शामिल हैं।

वार्ड नं 2 व 7 एससी महिला, वार्ड नं 12 व 18 बीसी, वार्ड नं 3, 9, 10, 13, 16, 19, 26, 29, 30 को महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया हुआ है तो वहीं वार्ड नं 1, 6, 7, 11, 14, 15, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28 व 31 वार्ड को सामान्य रखा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 की प्रकाशित हुई वोटरलिस्ट
नगर परिषद चुनावों के लिए नई प्रकाशित करवाई गई वोटरलिस्ट शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची, जिन्हें देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। यह वोटर लिस्ट वर्ष 2015 की प्रकाशित पाई गई, जिसे प्रकाशन की त्रुटि मानते हुए आनन-फानन में नगर परिषद के दर्जनों कर्मचारियों को पेन से ठीक किए जाने के लिए लगाया गया। वोटर लिस्ट में गलती होने के चलते इन्हें लेने आए दावेदारों व आवेदकों को भी बैंरग लौटना पड़ा।

निष्पक्ष करवाए जाएंगे चुनाव : सतबीर कुंडू
रिटर्निंग अधिकारी एंव एसडीएम सतबीर कुंडू ने बताया कि चुनावों को निष्पक्ष करवाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। प्रक्रिया नियमानुसार चलाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद एसपी के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाई जाएगी। संवेदनशील बूथों पर अधिक सुरक्षा कायम की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें