फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र से तीन नकाबपोश बाइक छीनकर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घिसरपड़ी के समीप तीन नकाबपोश युवकों ने 11वीं के छात्र की बाइक छीन ली। छात्र से लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोककर घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज शिकायत में आर्यन वासी नई अनाज मंडी बाबैन ने कहा कि वह मंगोली जाटान स्थित स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार सुबह वह बाइक पर स्कूल गया था। दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल की छुट्टी होने पर वापस अपनी बाइक पर अपने घर आ रहा था। जब वह गांव घिसरपड़ी के समीप पहुंचा तो तीन युवक अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बाइक लिए खड़े थे। उन्होंने उसकी बाइक के आगे हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक रोक ली थी। एक युवक ने उसे कहा कि वह अपनी बाइक की चाबी दे दे, क्योंकि उनकी बाइक की चाबी गुम हो गई है। चाबी मिलते ही आरोपी एक युवक ने एकदम से उसकी बाइक में चाबी लगा ली और दूसरे युवक ने उसे धक्का दे दिया। तीनों युवक जबरदस्ती उसकी बाइक छीनकर गांव झंडौला की तरफ भाग गए। वह वहां से लिफ्ट लेकर अपने घर आया और सारी बात अपने दादा लाभ सिंह को बताई। उन्होंने गांव झंडौला की तरफ अपने तौर पर बाइक की तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस बाइक पर तीनों युवक आए थे उस बाइक की नंबर प्लेट मोड़ी हुई थी, जिस कारण वह नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें