फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली बस अड्डे के समीप पैदल मोटरसाइकिल लेकर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। एलएनजेपी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी मुकेश कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सड़क बनाने के ठेकेदार के पास काम करता है। वह और उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के गांव रायपुर निवासी ओमप्रकाश पिपली बस अड्डे पर आए थे। ओमप्रकाश का बड़ा भाई प्रेमपाल अपने गांव से बस में आया था। प्रेमपाल बस से बस अड्डा पिपली पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह और ओमप्रकाश व प्रेमपाल पैदल उमरी चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे प्रेमपाल को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक उमरी की तरफ भाग गया। प्रेमपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। जांच अधिकारी रीछपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें