फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: एनएच 152डी पर दो कार आपस में भिड़ी, महिला की मौत; अन्य घायल

Sun, 01 Sep 2024 04:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

रात करीब 9 बजे जैसे ही वे लोग टिकरी गांव के पास पहुंचे तो अगली कार के आगे गोवंश आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक मार दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही कार अगली कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के पिहोवा के एनएच 152 पर टिकरी गांव के निकट देर रात दो कार की आपस में भिड़ंत से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कार सवार करीब 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला की शिनाख्त ईशानी धवन निवासी अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों कार में सवार लोग आपस में रिश्तेदार हैं। वे लोग चंडीगढ़ से शॉपिंग करके वापस आ रहे थे। दो दिन बाद एक युवक की विदेश के लिए फ्लाइट होनी थी। इसलिए शॉपिंग करने के लिए वे चंडीगढ़ गए थे।

रात करीब 9 बजे जैसे ही वे लोग टिकरी गांव के पास पहुंचे तो अगली कार के आगे गोवंश आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक मार दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही कार अगली कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। आसपास के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला और अस्पताल तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके ईशानी धवन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें