फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
लोगों नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और प्रयास संस्था ने गांव नरकातारी में नशे के विरुद्ध 99वीं पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वालों के खिलाफ ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचना दे सकता है और साथ ही नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति भी संपर्क कर सकते हैं। प्रयास संस्था की महिला प्रधान एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि विभाग की प्रो. सुशीला चौहान ने बताया कि 100वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में नियुक्त उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रयास संस्था के वरिष्ठ उप प्रधान भारतेंदु हरीश, वरिष्ठ उप प्रधान कर्म चंद, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अरुण धीमान, बंसी लाल, रामेश्वर कुमार, हरि सिंह व अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें