फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिमांशु शर्मा बने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Sun, 01 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। हिमांशु शर्मा।
विज्ञापन
शाहाबाद। हिमांशु शर्मा ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित हरियाणा न्यायिक सेवा की प्रतिष्ठित भर्ती प्रक्रिया में उनका चयन हुआ है। इस संबंध में अंतिम परिणाम 30 जनवरी को घोषित किया गया, जिसमें हिमांशु शर्मा ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
विज्ञापन

रविंद्र शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा वर्ष 2016 से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। न्यायिक सेवा की परीक्षा में उन्होंने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि मुख्य लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मुख्य लिखित परीक्षा 19 से 21 सितंबर के मध्य आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 19 से 21 जनवरी तक हुए। हिमांशु शर्मा मात्र 35 वर्ष की आयु में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विधि जगत तथा शाहाबाद क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। हिमांशु शर्मा की सफलता युवा अधिवक्ताओं एवं न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें