फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पीजी पाठ्यक्रमों की जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट, 1483 विद्यार्थियों का किया चयन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दस्तावेज की जांच कराने पहुंची छात्राएं। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को पीजी के पाठ्यक्रमों की दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में चयनित विद्यार्थी अब 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एमएससी बॉटनी की ऑल इंडिया कैटेगरी में 85.5 प्रतिशत, हरियाणा स्टेट कोटा जनरल की 84.62 प्रतिशत पर खत्म हुई। एमएससी जूलॉजी की ऑल इंडिया कैटेगरी की 86.80 और हरियाणा स्टेट कोटा जनरल की 85.79 प्रतिशत पर समाप्त हुई। एमएससी मैथ की ऑल इंडिया कैटेगरी की 83.40 और हरियाणा स्टेट कोटा जनरल की 81.62 पर रुकी। इनके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में भी एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की एडमिशन सेल की ओर से सोमवार को दूसरी वरीयता सूची में 1483 योग्य विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जबकि 1445 योग्य विद्यार्थियों का पहली वरीयता सूची में चयन किया गया था। अब रिक्त सीट रहने पर प्रशासन की ओर से 25 अक्तूबर को तीसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकते हैं। वहीं दाखिला संबंधी अंतिम मेरिट सूची 8 नवंबर तथा फीस 10 नवंबर तक जमा करानी होगी। बता दें कि यूटीडी/संस्थानों में पढ़ा जा रहे विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दाखिले के लिए कुल 27 हजार 816 ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें