फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना योद्धा के रूप में उभरा कुरुक्षेत्र रोडवेज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2021 में कुरुक्षेत्र रोडवेज विभाग कोरोना योद्धा के रूप में उभर कर सामने आया। वर्ष के आखिरी पड़ाव में कुरुक्षेत्र रोडवेज का एक वर्ष का लेखा जोखा निकाला जाए तो विभाग द्वारा कई अहम व जनमानस के हित में फैसले लिए गए। कोरोना महामारी में रोडवेज की ओर से पांच बसें एंबुलेंस बनाकर एलएनजेपी अस्पताल को सौंपी गई। वहीं स्थिति सामान्य होते ही जब आवागमन सामान्य हुआ तो रोडवेज ने धीरे-धीरे अधिकांश रूटों पर बसें चलानी शुरू कर दीं। बता दें कि रोडवेज की ओर से पिहोवा से कटरा के लिए 498 किलोमीटर लंबे रूट पर भी बस सेवा कोरोना के समय तक चलाई गई। पड़ोसी सीमा से प्रवेश न मिल पाने की वजह से इसके बाद कुछ महीनों तक यह बस लखनपुर तक भी चलाई गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रोडवेज की बीते साल की उपलब्धियां
-------------------------------------------------------
-कोरोना के समय पांच मिनी बसें एंबुलेंस बनाकर एलएनजेपी अस्पताल को सौंपी
-कोरोना में बंद हुई लड़कियों के लिए पिपली से थर्ड गेट जाने वाली बस सेवा दोबारा शुरू कराई
-कुरुक्षेत्र से कटरा बस सेवा शुरू की, पिहोवा से कटरा के लिए बस एक जनवरी 2022 से शुरू होगी
-लंबे समय से बंद हल्द्वानी व कोटद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू की
--मथुरा व गुड़गांव के लिए बस सेवा शुरू की गई
-अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दो बसें 48 कोस कुरुक्षेत्र वाली चलाई
-कपाल मोचन मेला आदि के अवसर पर डिमांड के अनुसार बसें की शुरू
लोगों की सुविधा है प्राथमिकता: अशोक मुंजाल, फोटो-10
-----------------------------------------------------------------
महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि वर्ष 2021 में रोडवेज की ओर से कई अहम कदम उठाए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा देना रहा। इस दौरान कोई नई बस बेड़े में नहीं जुड़ी, लेकिन कम बसों में काम चलाकर कई रूटों पर बस सेवा बहाल की गई। बस की किल्लत होते हुए भी हल्द्वानी, कोटद्वार व कटरा जैसे लंबे रूटों पर बसें शुरू कराई गई। जल्द ही रोडवेज के बेड़े में 30 से 40 नई बसें जुड़ने की उम्मीद है। उसके बाद बाकी के सभी रूटों पर भी बस सेवा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें