बुधवार दोपहर बाद युवक व महिला बाइक पर मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और पार्किंग में ही उल्टियां करने लगे। यह देख मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। थाना कृष्णा गेट एसएचओ नरेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और वहीं दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
युवक व महिला का जहरीला पदार्थ निगलने के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एक युवती की ओर इशारा करते हुए कुछ कह रहा है जबकि युवती ने उसे जानने से ही इनकार कर दिया। वीडियो में युवक के समीप ही महिला भी बेहोशी जैसी हालत में पड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में वीरेन एक युवती की ओर इशारा करते हुए कह रहा है कि इसी के चक्कर में दवा खाई है। इसे भी साथ लेकर मरूंगा। युवती ने वीरेन को जानने से ही इनकार किया है। वीरेन ने यह भी कहा कि दोनों रिलेशन में थे। इकट्ठे रहना चाहते थे। मरना भी एक साथ ही चाहते थे। इसी बीच युवती अपनी रिकार्डिंग करने को लेकर मना करती है और कहती है कि वह उसे जानती नहीं।
वीरेन से 29 अगस्त को भी मिली थी महिलामृतक युवक के चाचा राजिंद्र कुमार के मुताबिक महिला वीरेन को 29 अगस्त को दोपहर के समय उसके घर पर भी मिलने पहुंच गई थी। उसने कहा था कि उसे वीरेन से कुछ रुपये लेने हैं। इसके बाद एक और युवती वीरेन से एक सितंबर को मिलने पहुंची और इन दोनों में बहस हुई। वह वीरेन को ब्लैकमेल करना चाहती थी। बुधवार को वीरेन व महिला झांसा रोड पर पहुंचे थे जहां वह युवती भी आ गई। तीनों में ही बहस हुई और उसके बाद वीरेन व महिला ने यह कदम उठा लिया।
एसएचओ बोले, हर एंगल से की जा रही जांचबाइक पर आते दिखे, कर रहे थे उल्टियां: पीठाध्यक्ष
मां भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा का कहना है कि युवक व महिला बाइक पर पार्किंग में पहुंचे थे और उल्टियां करने लगे। यह देख तत्काल ही पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस ने पहचान होते ही परिजनों को बुला लिया था। दोनों को उसी समय अस्पताल भेज दिया गया था।