फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज में दिनदहाड़े चले चाकू, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस यूनिवर्सिटी कॉलेज में बुधवार को कैंटीन के पास दो गुटों में हुई मारपीट के बाद चाकू चल गए। घटना में प्रतीक, इस्लाम खान और अमित नाम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रतीक को एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जबकि इस्लाम खान को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित भी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल प्रतीक के मुताबिक, वह अमीन गांव के रहने वाले जतिन को लेने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज आया था। वह जतिन की दुकान पर काम करता है और वह उसे लेने के लिए आया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ लोग उसके गांव के रहने वाले इस्लाम खान के साथ झगड़ रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। प्रतीक ने बताया कि चाकू के दो वार उसकी कमर पर किए गए।
विज्ञापन

इस्लाम खान को भी चाकू लगा है। इस्लाम खान और प्रतीक गांव फतहुपुर के रहने वाले हैं, वहीं अमित दूसरे गुट से बताया जा रहा है और वह भी घटना में घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें