फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मल्लखंभ में गुरुकुल के 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम, स्टेट चैंपियनशिप में जीते 14 मेडल

Mon, 18 Sep 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

फरीदाबाद में स्टेट चैंपियनशिप में गुरुकुल ने 5 गोल्ड सहित 14 मेडल जीत हैं। गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
गुरुकुल के खिलाड़ियों ने जीते मेडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल मल्लखंभ चैंपियनशिप के लिए हुआ है जिससे गुरुकुल  में खुशी की लहर है। गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने सभी चयनित खिलाड़ियों सहित गुरुकुल स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। वहीं गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, प्राचार्य सुबे प्रताप एवं व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने भी कोच अनिल आर्य सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। 
विज्ञापन


कोच अनिल कुमार ने बताया कि मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 14-15 सितंबर को फरीदाबाद में हरियाणा स्टेट मल्लखंभ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया, इसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड सहित कुछ 14 पदक गुरुकुल के नाम किये।

गुरुकुल के छात्र गौरव आर्य ने अलग-अलग कैटेगरी में 3 गोल्ड, हार्दिक ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, रूषित ने एक गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी के साथ आनंद ने सिल्वर और हशरत ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इनमें गौरव आर्य, रूषित आर्य, हार्दिक और आनंद का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो गुरुकुल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें