फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू ने एलपीयू को मात दे फाइनल में बनाई जगह

Tue, 14 Mar 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सोमवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। अलग-अलग राज्यों से आई टीमों के कारण केयू के खेल मैदान में दिनभर चहल-पहल दिखाई दी तो वहीं खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। टीमों के शानदार प्रदर्शनों को देखते हुए दर्शक भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 46-33 के स्कोर से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रवेश किया। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 46-14 के बड़े स्कोर से मात देते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन की इस प्रतियोगिता में चार विश्वविद्यालयों की टीमों ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में खेलने के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश किया हैं। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा, जो कि केयू विश्वविद्यालय तथा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के बीच होगा। इस दौरान केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें