फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली गीता द्वारा के नजदीक बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीन फरार हो गए। चेन करीब दो तोले की बताई जा रही है। महिला खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में पूनम निवासी भगवान कॉलोनी पिपली ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर से बाजार जा रही थी। जैसे ही वह पिपली गीता द्वार के नजदीक पहुंची तभी बाइक पर दो युवक आए, जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके गले से उसकी दो तोले सोने की चेन झपट ली। उसने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया मगर वे भागने में कामयाब रहे। चेन छीनने वाले युवक ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, जबकि बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें