फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आज रणनीति तय करेंगी खाप

Fri, 02 Jun 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में आंदोलनरत पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज विभिन्न खाप पंचायतें कुरुक्षेत्र में जुटेंगी। यह महापंचायत जाट धर्मशाल में होगी। इसमें विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और इस दौरान बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल है।
विज्ञापन

सर्व जातीय सरोकार की महिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष दहिया ने बताया कि इस महापंचायत में खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए जहां विस्तार से चर्चा की जाएगी, वही आगामी आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उसी अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। हालांकि इस महापंचायत में कौन-कौन सी खाप शामिल होनी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, मगर बताया जा रहा है कि हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों के यहां पहुंचेंगे।
डॉक्टर संतोष के अनुसार प्रतिनिधि सुबह करीब 11 बजे से जाट धर्मशाला पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस महापंचायत में खिलाड़ियों को न्याय दिलाने को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा। उनके अनुसार इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी प्रकार से सामाजिक ताना-बाना खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें