फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा...

विज्ञापन
अधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी से बातचीत करते चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यह भारतीय रेलवे है भैया, अब मोदी जी का जमाना है। न खाऊंगा, न खाने दूंगा और न सोऊंगा और न सोने दूंगा... यह चेतावनी भारतीय रेलवे की यात्री सेवा समिति रमेश चंद्र रत्न ने रेलवे अधिकारियों एवं ठेकेदार को कुरुक्षेत्र जंक्शन का औचक निरीक्षण करते हुए दी। चेयरमैन ने सख्त लहजे में कहा कि पहले चल गया, अब नहीं चलेगा। आप समझ लें, आज चेतावनी है, फिर एक्शन होगा। जहां-जहां जाता हूं वहां की एडवांस रिपोर्ट आती है मेरे पास। इसलिए अधिकारी लापरवाही न बरते अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों पर पड़ी गंदगी व कबूतरों की बीटों को देख चेयरमैन ने रेलवे अधिकारी की फटकार लगाते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। अधिकारी रे माफी मांगने पर जुर्माना माफ किया, लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अगर कुरुक्षेत्र, थानेसर रेलवे स्टेशन व थानेसर शहर के मध्य में पड़ने वाले रेलवे फाटकों के साथ कही पर भी गंदगी पाई गई तो उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कुरुक्षेत्र जंक्शन एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शहरी क्षेत्र के बीच पड़ने वाले रेलवे फाटकों पर पिछले काफी समय से पड़ी गंदगी को भी गंभीरता से लिया और रेलवे के एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि वे धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धार्मिक गरिमा को देखते हुए कुरुक्षेत्र जंक्शन व अन्य रेलवे फाटकों के पास पड़ी गंदगी को उठवाने का प्रबंध करें।
उनके साथ जम्मू कश्मीर से रेलवे बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र भगत व बोर्ड के हरियाणा के सदस्य यतेंद्र सिंह, रेलवे के एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य अधिकारी भी थे। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने ब्रह्मसरोवर का भी अवलोकन किया और वहां सायंकाल को होने वाली आरती के दौरान पूजा अर्चना की।
यमुनानगर से कुरुक्षेत्र-पटियाला नई लाइन का दिया आश्वासन
चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव सुशील राणा व सुनील चौधरी व कुरुक्षेत्र जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री को भरोसा दिलाया है कि रेलवे यमुनानगर से कुरुक्षेत्र-पटियाला नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने दिल्ली से वैष्णो देवी तक चलने वाली वंदे मात्रम ट्रेन का ठहराव कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी जल्द कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पिछले काफी समय से बंद हिमालयन क्वीन को भी शुरू कराने का भरोसा दिया।
जंक्शन पर व्यवस्था करने के एडीआरएम को दिए निर्देश
चेयरमैन ने एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए डेढ़ दर्जन बेंच व गर्मी के आगामी मौसम को देखते हुए डेढ़ दर्जन नए पंखे भी लगाए जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह फर्श पर टूटे पत्थर देख अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे और रेलवे जंक्शन पर सफाई अभियान को प्रमुखता देंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रेहड़ी पर रखे खाद्य सामग्री जांची, ठेकेदार पर दिखाई सख्ती
चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन पर लगी खाद्य पदार्थो की रेहड़ी पर बिक्री के लिए रखे सामान की बारिकी से जांच की और कर्मचारियों को वैक्सीन प्रमाणपत्र भी जांचा। उन्हें कड़े निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र जंक्शन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेकेदार किसी भी यात्री को बिना बिल दिए कोई भी खाद्य सामग्री नहीं बेच सकते। अगर, कोई ठेकेदार ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित ठेकेदार की खामियां मिलने पर सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें