I am ready to go to jail again and again for giving employment to youth: OP Chautala
- फोटो : Kurukshetra
लाडवा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए वह बार-बार जेल जाने को तैयार हैं। मौजूदा सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया और सत्ता हासिल करने के बाद सरकार ने युवाओं की सबसे ज्यादा अनदेखी की।
वे वीरवार को लाडवा में आयोजित हल्का स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में निकम्मी सरकार बनी हुई है, जिसने प्रदेश में जातपात का जहर घोल दिया। इस सरकार को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर इनेलो संगठन को मजबूत बनाना होगा। संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है, जिसका परिणाम दिल्ली में चले किसान आंदोलन में देखने को मिला है। इस आंदोलन में किसानों की एकजुटता ने केंद्र सरकार को लागू किए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया।
कहा कि इनेलो किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की पार्टी है। सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। गगन बड़शामी ने कहा कि आज भी उनके दादा शेर सिंह बड़शामी को क्षेत्र के लोग अपना नेता मानते हैं। यदि प्रदेश का विकास किसी दल ने कराया है तो वह केवल इनेलो ने कराया है। इस मौके पर भारती, पूर्व विधायक श्याम सिंह, बूटा सिंह, सुरजीत कौर, पूर्ण चंद, रणधीर, सुरेश सैनी, स्वीटी भुल्लर, हरीश छाबड़ा, दविंद्र सिंह, जगदीप दुगारी सहित अन्य मौजूद रहे।