फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल में नपा के तहत हुए विकास कार्यों की हो जांच : रामकरण काला

विज्ञापन
एसडीएम व अन्य अधिकारियों से बातचीत करते विधायक रामकरण काला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। नगरपालिका के तहत हुए विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए। जिन ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रख कर काम किया उनके खिलाफ मामले दर्ज हो। ये विचार विधायक रामकरण काला ने सोमवार को नपा कार्यालय में हुई बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने नपा अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए नगरपालिका कार्यालय में काम पर समय दें ताकि समय पर जनता के काम पूरे हो। विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछले कार्यकाल में नगरपालिका के तहत शहर की नालियों में मात्र छह इंच के पाइप डाले गए हैं, जिस कारण पूरा शहर ब्लॉक पड़ा है। नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। पिछले कार्यकाल में हुए गलत काम उनके लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। बताया कि पार्कों के रख रखाव और सुंदरीकरण के लिए ठेका दे दिया गया है। हाउसिंग बोर्ड के लोगों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही बंदरों को शहर से बाहर किया जाएगा। अगर कोई ठेकेदार काम नियमों के तहत नहीं करता तो उसका भुगतान रोक लिया जाएगा। सही काम करने वाले ठेकेदारों का भुगतान त्वरित होगा।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद व आसपास की आठ सड़कों पर जल्द काम शुरू जाएगा। अटारी कॉलोनी वासियों ने हाई वोल्टेज तारों को नपा के खर्चे पर हटाने की मांग की, जिस पर विधायक ने सर्वे कराकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एसडीएम कपिल शर्मा, नपा सचिव बबूल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें