फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन ने बाइक में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। लाडवा-इंद्री मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास कंबाइन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान हरकेश पुत्र शेर सिंह निवासी खानपुर इंद्री करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में हेमंत पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मुरादगढ़ इंद्री ने बताया कि वह लाडवा में कबाड़ी की दुकान चलाता है। दुकान पर हरकेश निवासी खानपुर उसके पास नौकरी करता था। वह रविवार शाम साढ़े सात बजे लाडवा से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह और उसका नौकर हरकेश कृष्णा फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो कंबाइन चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे सड़क पर साइड में गिर गया, जबकि हरकेश सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबाइन का पहिया हरकेश के ऊपर से निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कंबाइन रोककर उनके पास आया, लेकिन भीड़ इकट्ठी होता देख वह कंबाइन सहित फरार हो गया। राहगीरों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण हरकेश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें