फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने से दिन में गर्मी, शाम को राहत

विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर के पानी में मस्ती करते बच्चे और साथ में बैठे परिजन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्री मानसून के चलते चार दिन बाद सोमवार को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी ने सताया नहीं, लेकिन दोपहर में 12 बजे से लेकर तीन बजे तक लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
शाम को छह बजे के करीब फिर से मौसम बदला और ठंडी हवा चलने लगी। इस दौरान मौसम का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। बच्चे पार्कों में खेलते नजर आए। ब्रह्मसरोवर पर भी काफी लोग शाम की सैर करने के लिए पहुंचे। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बीच-बीच में बादल भी छाए, लेकिन बरसे नहीं। दोपहर में लोग धूप से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है। वहीं बुधवार को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान 38/26, शनिवार को 39/27, रविवार को 39/26 और सोमवार को 38/28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत में मानसून सक्रिय हो सकता है। इस बार प्री-मानसून में भी ठीक ठाक बारिश हुई, जिस कारण मानसून में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें