फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राहुल व प्रियंका गांधी पहुंचेंगे धर्मनगरी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, तैयारी जोरों पर

Sun, 29 Sep 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

राहुल व प्रियंका गांधी कल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आएंगे। वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह शाम चार बजे पहुंचेंगे। जनसभा की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : X/@priyankagandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के चलते अब कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं तो वहीं सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वे यहां सेक्टर 10 में जनसभा को संबोधित कर न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे बल्कि हर वर्ग के मतदाताओं को भी साधेंगे।

विज्ञापन


जनसभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। इससे पहले वे हरियाणा विजय संकल्प यात्रा निकालते हुए बिलासपुर, यमुनानगर से अंबाला के मुलाना एवं शाहा व कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा विधानभा क्षेत्र में बाबैन चौक से होते हुए पिपली गीता द्वार चौक पर पहुचेंगे। प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने बताया कि उनके आने को लेकर जनसभा की तैयारी पूरी की जा रही है। कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह बना हुआ है। 

बता दें कि पार्टी के बड़े नेताओं से अब कांग्रेस का चुनाव प्रचार और भी तेज हो गया है। इससे पहले भाजपा ने भी पूरी ताकत झौंकी हुई है। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थीम पार्क में रैली को संबोधित कर चुके हैं तो वहीं पिपली रोड पर निजी पैलेस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में धर्मनगरी में राहुल गांधी का पहला दौरा होगा 
राहुल गांधी का धर्मनगरी में विधानसभा चुनाव के चलते पहला दौरा है। इससे पहले वे आठ जनवरी 2023 को भारत जोड़ो पदयात्रा निकालते हुए धर्मनगरी पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने गांव जिरबड़ी से जिला की सीमा में प्रवेश किया था और वहां से पैदल ही पिपली चौक होते हुए पुराना बस अड्डा तक पहुंचे थे, जहां कुरुक्षेत्र की यात्रा संपन्न की थी। बिना रूके व थके 11 किलोमीटर की यह यात्रा उन्होंने दो घंटे 40 मिनट में पूरी की थी। हालांकि छह किलोमीटर की यात्रा के बाद उन्होंने आधा घंटा तक जलपान भी लिया था।

इसके बाद वे सीधे ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सांध्यकालीन आरती में भी भाग लिया था। इस यात्रा के दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर्म करने का संदेश दे गए थे। इससे पहले वे छह अक्तूबर 2020 में किसान बचाओ-खेती बचाओ यात्रा लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा होगा। वे भी महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें