फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा तय कोटे से दिल्ली को उपलब्ध करवा रहा पानी : मनोहर

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली/कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार निर्धारित कोटे के अनुसार ही दिल्ली को पानी उपलब्ध करवा रही है, लेकिन अगर उसका सही उपयोग न हो तो इसका कोई इलाज नहीं है। पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही।
दिल्ली में पानी की किल्लत को देखते हुए वहां की सरकार हरियाणा से यमुना में पर्याप्त पानी छोड़ने की अपील कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा द्वारा हैदरपुर सहित दोनों बैराजों को समय पर भर दिया जाता है। हरियाणा के पास भी ज्यादा सरप्लस पानी नहीं है। अभी गर्मियों के सीजन में हरियाणा सरकार स्थानीय लोगों को घर-घर पानी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में मानसून आने वाला है। इसके बाद पानी से संबंधित सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधायक का वोट रद हुआ, बताया नहीं जा सकता
राज्यसभा चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक ने निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर राज्यसभा के आजाद उम्मीदवार को वोट दिया है। वहीं एक विधायक का वोट रद हुआ है, किस विधायक का वोट रद हुआ यह बताया नहीं जा सकता। इसमें बीजेपी से राज्यसभा के प्रत्याशी कृष्ण पंवार की जीत तय थी, लेकिन कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार के बीच मुकाबला था। इसमें आजाद उम्मीदवार की जीत हुई है, जिसे बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें