फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शुरूआत: 65 साल की उम्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री लेंगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला, जापानी भाषा सीखने की इच्छा

Fri, 20 Aug 2021 04:35 AM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

यह पहला मौका होगा जब हरियाणा का कोई मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेगा। मनोहर लाल केयू (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) में दाखिला लेकर जापानी भाषा सीखेंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन के 65 बसंत देख चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र बनने जा रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा जाहिर की है और इस कोर्स में दाखिला लेने वाले वह पहले छात्र होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एल्युमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन/ऑफलाइन एल्युमनी मीट प्रतिस्मृति: पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम से जुड़े थे, जिसमें यह रोचक बात भी सामने आई। बता दें कि परिवार में मनोहर लाल पहले सदस्य थे जिन्होंने 10वीं के बाद भी अपनी शिक्षा जारी रखी।

पढ़ने में रुचि रखने वाले मनोहर लाल का सपना तो डॉक्टर बनने का था लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान की थी और वे खेत से निकल कर पिता की बदौलत रोहतक के नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में दाखिला लेने में सफल हुए थे। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली तो पहुंचे, मगर परिस्थितियों के चलते इस मंजिल तक पहुंचने में विफल रहे। दिल्ली के सदर बाजार में कपड़े की दुकान, संघ की पाठशाला और साथ में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और संघ की गतिविधियों से हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद तक का रास्ता उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव के साथ तय किया। 

पहला मौका जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का होगा छात्र
यह पहला मौका होगा जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का छात्र होगा। बता दें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पास केयू की डिग्री है। अरविंद केजरीवाल ने अपने छात्र जीवन में प्री-इंजीनियरिंग में केयू के 1984-1985 में टॉप-7 की सूची में स्थान बनाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें