सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में पैक्स खोलेगी। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा। इस सीएससी सेंटर के माध्यम से किसानों को घर बैठे तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस समय प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृदधि कार्यक्रम चलाया जा रहा है और पूरे प्रदेश का कवर किया जाएगा। यह कहना है हरियाणा राज्य सहकारिता बैक एंव हरको बैक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी का।
सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए
शनिवार को नीलकंड़ी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जिंदल, सह संयोजक पियुष मैहता, राम रत्न, सुशील राणा, महाप्रबंधक तनवीर मोर सहित अन्य अधिकारियों ने सहकारिता विभाग व सहकारी बैंक की तरफ से पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सहकारिता विभाग की तमाम उपब्धियों व गतिविधियों को देखा और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
रोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा
चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर गांव में पैक्स की शाखा खोली जाएगी। इस समय प्रदेश में पैकस की 750 शाखाएं कार्यरत है और सरकार की तरफ से जल्द ही प्रदेश में पैक्स की संख्या में इजाफा करके 6750 कर दिया जाएगा। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा और इस सेंटर से किसानों व आम नागरिकों को 176 तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस पैक्स पर पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। इतना ही नहीं पैकस की खुलने से गांव के लोगों को रोजगार दिया जाएगा, इन पैक्स पर पैसों का लेनदेन किया जा सके और सरकार की तरफ से पैक्स के माध्यम से ज्वाइंट लाइविलिटी ग्रुप ( जेएलजी) में चार महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इन महिलाओं को किसी प्रकार का रोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 16 पैकस को माडल पैकस का दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्रदेश के हर जिला में चार पैकस को माडल पैकस बनाया जाएगा। इस पैकस पर तमाम सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों को हर बैठे तमाम सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इसके लिए सोनीपत, पानीपत व करनाल का दौरा कर चुके हैं और अब कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद में कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। यह पैकस व सीएससी सेंटर आने वाले समय किसानों के लिए वरदान साबित होंगे।