फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल लगातार पांचवें वर्ष बना हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल लगातार पांचवें वर्ष बना हरियाणा का नंबर वन आवासीय विद्यालय
विज्ञापन

- एजुकेशन वर्ल्ड मैगजीन के वर्ष 2021-22 के सर्वे में मिली रैंकिंग
- उपलब्धि पर गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र लगातार पांचवें वर्ष हरियाणा प्रदेश का नंबर वन आवासीय विद्यालय चुना गया है। देशभर के स्कूल, कॉलेजों को विभिन्न मापदंडों पर साधते हुए रैंकिंग देने वाली एजुकेशन वर्ल्ड मैगजीन के वर्ष 2021-22 के सर्वे में यह बात सामने आयी है। गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में आयोजित भव्य समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र को यह सम्मान दिया गया है।
गुरुकुल पिछले चार वर्षों से यह खिताब अपने नाम किए हुए है और अब लगातार पांचवें वर्ष भी एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा गुरुकुल को इस सम्मान से नवाजा गया है। इससे गुरुकुल परिवार में उत्साह व हर्ष है। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने मैनेजमेंट सहित समस्त स्टाफ सदस्यों में लड्डू बांटकर इस खुशी को साझा किया, साथ ही लगातार प्रदेश का नंबर वन विद्यालय चुने जाने पर निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह को विशेष बधाई दी। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति मार्ग पर बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि एजुकेशन वर्ल्ड एक विश्व स्तरीय मैगजीन है जो देश-विदेश के स्कूल, कॉलेजों को उनमें मौजूद मूलभूत सुविधाओं, छात्रों की विभिन्न गतिविधियों और एग्जाम रिजल्ट के आधार पर रैंक प्रदान करती है।
विज्ञापन

कर्नल दत्ता ने कहा कि गुरुकुल देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां एक ही कैंपस में एनडीए, आईआईटी, पीआईएमटी, क्लेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। आधुनिक शिक्षा के साथ उन्हें पुरातन वैदिक संस्कृति और संस्कारों की भी शिक्षा दी जाती है जिससे वे आदर्श नागरिक बनकर अच्छे समाज के निर्माण में सहायक बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें