फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीपीएस से ट्रेस होगी लंबे रूटों पर दौड़ रही बसों की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समय के साथ परिवहन विभाग का कुरुक्षेत्र डिपो भी हाईटेक हो चला है। जहां अब डिपो की बसों की लोकेशन का भी पता चल सकेगा तो वहीं इन बसों में ई टिकटिंग भी शुरू कर दी गई है। डिपो में परिचालकों को हाईटेक करने के लिए पिछले माह प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है तो वहीं अब डिपो में आई 100 ई टिकटिंग मशीनें परिचालकों को सौंप कर उन्हें हाईटेक तकनीक से लेस कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

इन ई टिकटिंग मशीनों के आने से जहां परिचालकों को अब टिकट काटने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा तो वहीं यह मशीनें परिचालकों के साथ-साथ आमजन के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इन मशीनों से टिकट का समय, स्थान, टिकट का विवरण तो मिलेगा ही साथ ही यह भी बताएगी कि बच्चों का टिकट आधा लगेगा या फिर पूरा, इसके अलावा इस मशीन से बस पास को स्कैन करने से पता चल सकेगा कि बस पास असली है या नकली, साथ ही इस मशीन से अब पता लगाया जा सकेगा कि बस पास की तिथि कब तक मान्य हैं। ई टिकटिंग मशीन से यात्री नकद के अलावा ई वॉलेट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर सकेंगे ।
ई टिकटिंग के फायदे को देखते हुए कुरुक्षेत्र डिपो ने फिलहाल इस योजना को बड़े स्तर के रूटों पर जारी किया है और जल्द ही लोकल स्तर के रूटों पर भी इस योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इन रूटों पर हुई ई टिकटिंग शुरू
कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से ई टिकटिंग मशीनों को लंबे रूटों पर लागू किया गया है, जिनमें चंडीगढ़, दिल्ली, जींद, हरिद्वार, शिमला, मनाली बैजनाथ और यमुनानगर का नाम शामिल हैं। कुरुक्षेत्र डिपो में 70 ई टिकटिंग मशीनें और पिहोवा सब डिपो को 30 मशीनें दी गई हैं।


योजना को जल्द लागू किया जाएगा : सिंह
डिपो के ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि डिपो में 100 ई टिकटिंग मशीनों को लंबे रूटों पर लागू किया गया हैं, जिनमें से 70 कुरुक्षेत्र डिपो के पास और 30 पिहोवा सब डिपो के पास उपलब्ध हैं। ई टिकटिंग मशीनों को चलाने के लिए डिपो की ओर से पिछले माह ही 165 परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया था। लंबे रूटों के बाद अब लोकस्तर पर भी इस योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें