फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश ले जाने की आड़ में छह लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। धार्मिक मंडली में शामिल कर विदेश ले जाने की आड़ में छह लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए राजेंद्र वासी मछरौली ने बताया कि वह अपने भाई सुखविंद्र व भतीजे संदीप के साथ गांव खरींडवा में माड़ी पर माथा टेकने जाते थे। वहीं पर उनकी मुलाकात आरोपी रविंद्र से हुई और उसने बताया कि वह ही गूगा माड़ी का प्रबंधन देखते हैं और चौकी लगाते हैं। अपने साथ धार्मिक मंडली में विदेश जाने वाले इच्छुक लोगों को लेकर जाते हैं और बाद में वे वहीं पर रह जाते हैं। उन्हें भरोसा दिया कि तीनों को दो-दो लाख रुपये में वह कनाड़ा पहुंचा देगा। आरोपी व उसके दो परिजनों ने मिलकर उनसे उक्त रकम ले ली तो उनसे दस्तावेज भी ले लिए, लेकिन उन्हें आश्वासन ही दिया जाता रहा। आरोपियों ने उनकी उक्त रकम भी ठग ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें