फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल इस्माईलाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
सरकारी स्कूल में विजेता बच्चों के साथ मौजूद स्कूल स्टाफ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। हरियाणा विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंडस्तरीय कल्चरल फेस्ट 2022 में शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये जानकारी विद्यालय के प्राचार्य अजायब सिंह सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में स्कूल के बच्चों ने 11000 रुपये का नकद पुरस्कार जीत कर खंड स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन का खिताब भी प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि शाहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 5 से 8 और 9 से 12 आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में अजय कुमार ने रागिनी में प्रथम, दसवीं कक्षा की महक ने हरियाणवी एकल नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 9 से 12 आयु वर्ग के बच्चों ने हरियाणवी समूह नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 से 8 के बच्चों ने हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और हरियाणवी समूह नृत्य में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 9 से 12 आयु वर्ग के बच्चों को स्पर्धा के लिए तैयार करने में डॉ. बलवान सिंह सुदेश रानी और 5 से 8 के बच्चों को तैयार करने में रेखा शर्मा और प्रवीण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय पहुंचने पर प्रार्थना सभा में सभी बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें