कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने शिरकत की। उन्होंने आत्मनिर्भर देश बनने का महत्व बताते हए विद्यार्थियों को सफल और आत्मनिर्भर बनने के तीन मूल मंत्र दिए।
उन्होंने स्वयंसेवकों को सीखने के साथ-साथ रोजगार उत्पादक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम स्थानीय उत्पादों की मांग पैदा करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ बनने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि व्यक्तियों की कई सफलता की कहानियां सुनाएं। मुख्य वक्ता ने लीक से हटकर सोचने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्य एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. भगत सिंह, विवि के एनएसएस के समन्वयक प्रो. दिनेश राणा, डॉ. सुनील, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश आदि उपस्थित रहे।