फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में गौरव और नेहा प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें 45 महिला व पुरुष महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में गौरव और महिला वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 11 साल की बच्ची निकिता ने महिलाओं की 10 किमी की साइकिल रेस में चौथा स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता नेशनल हाईवे 152 डी पर आयोजित की गई। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की। कोच पंजाब सिंह ने बताया कि 15 महिला खिलाड़ियों ने 10 किमी मास स्टाट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में नेहा प्रथम, कविता दूसरे व वंशिका तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुषों की 20 किमी की रेस में गौरव प्रथम, प्रिंस दूसरे स्थान पर व शुभम तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि जिंदगी साइकिल रेस की तरह है। दोनों में सफल होने के लिए बैलेंस जरूरी है। यदि संतुलन नहीं होगा तो दुर्घटना हो सकती है। उधर, प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा वंशिका द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने छात्रा वंशिका को सम्मानित किया।
विज्ञापन

केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा व विज्ञान के साथ-साथ खेल सहित अन्य क्षेत्रों में छात्राएं सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रही है। छात्रा वंशिका को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी, 1100 रुपये नकद पुरस्कार व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया है। केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रो. शुचिस्मिता ने भी प्रसन्नता प्रकट करते हुए छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें