फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ लगाए आरोपों पर अब भाजपा ने खोला मोर्चा

Tue, 17 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चुनावों को लेकर अब इनेलो व भाजपा आमने-सामने आ गई है। जहां इनेलो ने नप चुनाव पर रोक का ठिकरा विधायक सुभाष सुधा पर फोड़ा है वहीं अब सत्तासीन भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इनेलो की ओर से विधायक सुभाष सुधा पर लगाए जा रहे संगीन आरोप बेबुनियाद है। सुधा को इनेलो जानबूझ कर निशाना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाए कि इस पूरे मामले के पीछे षड़यंत्र रचा जा रहा है। इसके पीछे कौन है, इसका पर्दाफास किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मांग करते हुए कहा कि विधायक पर आरोप लगाए जाने के पूरे मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित जगह की सीसी टीवी फुटेज भी जांची जाए तथा इस पूरे प्रकरण के पीछे दोषी व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति के खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, विनीत बजाज, विनीत क्वात्रा, अमीर चंद, रामकुमार मुंडाखेड़ा, धर्मवीर खेड़ी, आरएस वधवा, विशाल कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें