फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक लगवाने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी मोहम्मद नदीम अलवी ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री का पीए बताकर शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लिया था।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में शीशपाल सैनी निवासी बचगांव ने बताया कि साल 2021 में हरियाणा सरकार ने पुलिस में उप निरीक्षक एसआई की भर्ती निकाली थी, जिसमें उसके बेटे ने आवेदन किया हुआ था। इसी दौरान वह कुछ काम के लिए अपनी ससुराल बकाना जिला यमुनानगर गया हुआ था।
वहां उसके साले ने उसे बताया कि उसने भी हरियाणा पुलिस में एसआई के लिए आवेदन किया हुआ है। उसके ससुर हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त है, जो पुलिस से सेवानिवृत्त अपने दोस्त महेंद्र सिंह से मिलवाने के लिए जगाधरी ले गए। महेंद्र ने बताया कि वह उनको मोहम्मद नदीम से मिलवा देगा, जो कि केंद्रीय गृहमंत्री का पीए है। उसकी हरियाणा चयन आयोग के सचिव से भी नजदीकी है। कुछ दिन बाद वह मोहम्मद से मिलने चले गए, जहां उसने बताया कि नौकरी के लिए 35 लाख रुपये देने होंगे। विश्वास जताने के बाद महेंद्र सिंह ने उसको 10 लाख का चेक भर कर दिया। हालांकि अब महेंद्र सिंह की मौत चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद नदीम अलवी ने उनसे 10 लाख रुपये एडवांस मांगे थे। आरोपी जुलाई 2021 में उसकी दुकान पर आकर 10 लाख रुपये नकद ले गया था। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे और 15 लाख रुपये मांगे और तभी बात आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। आरोपी ने उनको चंडीगढ़ में बुलाया और 15 लाख रुपये लेकर चला गया।
उसके कुछ दिन बाद आरोपी ने उनको बकाया रकम के साथ जगाधरी में महेंद्र सिंह के पास बुलाया और बताया कि उनका काम हो गया है। दो दिन बाद भर्ती का परिणाम आएगा। उसके बाद आरोपी बकाया रकम लेकर चला गया। दो दिन बाद परिणाम आया तो सूची में उसके बेटे का नाम नहीं था।
बातचीत करने पर आरोपी ने आश्वासन दिया कि वेटिंग लिस्ट में उसके बेटे का नाम है, मगर उसमें भी नाम नहीं आया। फिर आरोपी ने उसके बेटे को किसी अन्य विभाग में लगवाने का आश्वासन दिया। इस तरह आरोपी टालमटोल करता रहा। रुपये मांगे पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें