फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी लगातार छाया रहा कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र कोहरे के चलते सड़क इस तरह रेंगते दिखाई दिए वाहन। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी सोमवार को लगातार घने कोहरे की चपेट में रही। शहर के साथ पूरा जिला सुबह करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई। कोहरे के चलते सुबह दृश्यता करीब 15 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोहरे के चलते किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ, लेकिन वाहन चालकों में भय बना रहा। देर शाम को फिर कोहरा आने से दृश्यता पांच मीटर से भी कम हो गई।
विज्ञापन

सर्दी के इस मौसम में रविवार को सुबह ही धर्मनगरी कोहरे की चादर से लिपटी नजर आई। करीब 11 बजे तक भी कोहरा छंट नहीं पाया। रविवार को ही देर शाम को फिर कोहरा शुरू हो गया तो सोमवार को सुबह दस बजे तक छाया रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन यह भी कोई ज्यादा असर नहीं दिखा सकी। जैसे ही कोहरा छटा ठंड के चलते लोग धूप सेकते नजर आए। धूप निकलने पर ही बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल दिखाई देने लगी। उधर कोहरा शाम पांच बजे बाद फिर शुरू हो गया। सुबह व शाम के समय कोहरे के चलते ही सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और जाम जैसी स्थिति बनी रही। विशेष तौर पर सुबह स्कूलों में जा रहे बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। उधर कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अभी सर्दी पड़नी शुरू हुई है जो आगे और बढ़ेगी। सर्दी बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। अभी तक फसल की जरूरत अनुसार ठंड नहीं पड़ रही थी, जिससे फसल पर विपरीत असर पड़ने लगा था। सोमवार देर शाम को दृश्यता पांच मीटर से भी कम रह गई है। जिससे लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें