फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 67 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। निजी अस्पताल संचालक ने जैसी ही इसकी सूचना जिला सिविल सर्जन को दी। तत्काल मरीज को करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जिला कैथल के गांव कौल निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण के चलते 21 मई से श्री बाला आरोग्य अस्पताल में उपचाराधीन थी। इसी बीच महिला को आंख में लालीपन के साथ दर्द की शिकायत हुई। यहां चिकित्सक डॉ. अनुराग कौशल ने तत्काल महिला की जांच की। ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा को अवगत कराया। विभाग ने संज्ञान लेते हुए तत्काल महिला को अस्पताल से करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल का कहना है कि संदिग्ध ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। विभाग मरीज से संबंधित जानकारी जुटा रहा है और मरीज को बेहतर उपचार के लिए करनाल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, जिलेभर में 38 ग्रामीणों सहित 67 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 186 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कुरुक्षेत्र में महज 1218 एक्टिव केस है। इनमें से 88 मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और 370 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 760 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन ग्रामीणों सहित पांच कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। इनमें गांव बिहोली निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव मडाडो ठसका निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव त्योड़ी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और लाडवा वार्ड-3 निवासी 47 वर्षीय महिला शामिल है। कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 296 तक पहुंच गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 92.86 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक 21 हजार 213 कोरोना संक्रमितों में से 19 हजार 699 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 343256 में से 320777 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें