फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डेरा लाडवा निवासी बृजपाल ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी अनाज मंडी के सामने रादौर रोड पर नाई की दुकान है। वह रात साढ़े 8 बजे अपनी दुकान के आगे खड़ा था। इसी दौरान रादौर की तरफ से तेज रफ्तार कार इंद्री चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार अनाज मंडी के गेट नंबर दो के पास पहुंची तो कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार चालक उसे घसीटता हुआ कुछ दूरी ले गया, जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी सूचना उसने पुलिस व एंबूलेंस को दी गई। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाडवा थाना में कार्यरत एसआई जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखा करके अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें