फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह नहीं मिलने से आर्थिक हालात खराब

विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते ट्यूबवेल ऑपरेटर एवं यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। हरियाणा सरकार पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में विश्रामगृह में हुई। बैठक में वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही कहा कि तनख्वाह नहीं मिलने से कर्मचारियों के आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं।
प्रांतीय प्रधान सत्यपाल वर्मा ने बताया कि ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी जिला ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर का वेतनमान देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर का वेतनमान का एरियर सभी ब्लाकों के बीडीओ को जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अधिकारी सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। इसके साथ एक वर्ष से ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर का वेतनमान न मिलने से कर्मियों के आर्थिक हालात खराब हो चुके हैं। शाखा प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि सात जून को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। मांग है कि ऑपरेटरों का एरियर जून तक दिलवाया जाए अन्यथा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बलबीर, वंशी, सुशील सैनी, हरनेक सिंह, इंद्रपाल सिंह, नरेश, कुलदीप सिंह, गोल्डी, गुरबख्श, रामकुमार, जसबीर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें