फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य मार्च में ही अप्रैल की गर्मी का अहसास

विज्ञापन
केयू में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मार्च माह अभी आधा ही गुजरा है, लेकिन तपती धूप व गर्मी के कारण अभी से अप्रैल के मौसम का अहसास होने लगा है। दोपहर में 50 मीटर भी यदि पैदल चलने पर शरीर का पानी सूखने जैसा महसूस होने लगा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है, जबकि दो सप्ताह पहले की यहां सुबह से शाम तक बुजुर्ग टोलियां बनाए बैठ रहते थे। शहर में भी गर्मी का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। पार्कों और पर्यटन स्थलों से रौनक लगभग गायब होने लगी है। दोपहर के समय बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है, हालांकि शाम के समय खूब रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह की ही बात है जब आज ही के दिन 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था। लोग सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए कोट व जर्सी में नजर आ रहे थे। पूरे एक माह बादअधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस है। इतने तापमान में आधा घंटा भी धूप में बैठना मुश्किल है। पिछले साल की बात की जाए तो आज के दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग अनुसार इस माह के अंत तक गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें