फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे किसानों का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन की समाप्ति की घोषणा के बाद दिल्ली बॉर्डर से किसान घर लौटने लगे हैं। भाकियू ने इन किसानों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करने का निर्णय लिया है। किसान नेता कृष्ण कलाल माजरा ने बताया कि फतेह कर वापसी के दौरान पिपली चौक पर किसानों का स्वागत होगा।
विज्ञापन

वहीं शाहाबाद में शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाकियू किसान नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा ने बताया कि दिल्ली से वापस आ रहे किसानों के लिए शाहाबाद जीटी रोड पर मारकंडा जलेबी पुल के पास ब्रेड, जलेबी आदि के लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर जीटी रोड पर किसान यूनियन के झंडे लगाए जाएंगे। मामूमाजरा ने कहा कि यह किसानों की ऐतिहासिक जीत है और इसके लिए किसान उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने किसी ने किसी रूप में आंदोलन में सहयोग किया है। लंबी लड़ाई व संघर्ष के बाद यह जीत मिली है और इस लंबे पड़ाव में 714 किसान शहीद हुए हैं। इसलिए सबसे पहले वह आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत किसानों ने लक्ष्य को प्राप्त किया। इस मौके पर हरकेश, पवन बैंस, सुखचैन सिंह, मुख्तयार सिंह, डॉ. जसबीर सिंह, बलविंद्र सिंह मौजूद रहे।
बाक्स
15 दिसंबर को टोल प्लाजा से उठाया जाएगा धरना
भाकियू प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि आज थाना टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन में अपना सहयोग देने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशानुसार 15 दिसंबर को टोल प्लाजा से धरना उठाया जाएगा। हालांकि पहले रणनीति तय होगी, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें