फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में बढ़ी कुंटिया चुनाव की सरगर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में कुंटिया के चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। सभी दलों की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। चुनाव को लेकर सभी दल मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वहीं कुंटिया के सदस्यों की ओर से केयू कुलपति से मांग की गई थी कि कुंटिया चुनाव केयू प्रशासन की देखरेख में हो, हालांकि अभी केयू प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई। ऐसे में केयू प्रशासन की ओर से कभी भी कुंटिया के चुनाव को लेकर घोषणा की जा सकती हैं।
उधर केयू के नॉन टीचिंग क्लब में कर्ण सिंह ग्रुप और रजवंत कौर ग्रुप की ओर से संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने एक मत से निर्णय लिया कि इस बार चुनाव कर्ण ग्रुप के बैनर तले लड़ा जाएगा और चुनाव चिन्ह निशान भी छतरी ही रहेगा। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने इस निर्णय पर मोहर लगा दी। कर्ण ग्रुप से इस बार प्रधान पद के लिए रजवंत कौर और महासचिव पद के लिए भारत भूषण चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन

प्रधान पद की उम्मीदवार रजवंत कौर ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए कर्ण ग्रुप बनाया गया है। कर्मचारियों के हितों के लिए कर्ण ग्रुप ने हमेशा संघर्ष किया हैं। इस बैठक में जोगी राम, एडवोकेट रंगा, प्रवीण कुमार, संदीप हुड्डा, शमशेर सिंह, कर्मबीर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें