लाडवा। इनरव्हील क्लब का पद ग्रहण समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त प्रधान अंजलि गोयल ने अपना पदभार संभाला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
पिछले सत्र की प्रधान परमीत कौर देव ने सभी का स्वागत किया व पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और नवनियुक्त प्रधान अंजली गोयल को कॉलर पहनाकर उनका पद ग्रहण कराया। नवनियुक्त प्रधान अंजलि गोयल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और महिलाओं के उत्थान के लिए समाज में अधिक से अधिक कार्य करेंगे। समारोह में निर्मल खुराना को उपप्रधान, शालू गर्ग को सचिव, सविंदर कौर को कोषाध्यक्ष, रुचि मुंद्रा को आईएसओ व रविंदर कौर को एडिटर की जिम्मेवारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर ने कहा कि इनरव्हील क्लब लाडवा हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और पूरे डिस्ट्रिक्ट में इनरव्हील लाडवा की एक अपनी छाप है। मौके पर प्रोमिला क्वात्रा, डॉ रिचा सिंघल, मीनू गुप्ता, संगीता गर्ग, भावना गर्ग, कविता गोयल, सिम्मी गिरधर व सीमा गुम्बर आदि मौजूद थे।