फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बिजली की तार फसल अवशेष से भरी ट्राली पर गिरा, जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका रोड पर मोरथली बस अड्डे के पास फसल अवशेष से लदी ट्राली में अचानक आग लग गई। चालक ने बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर को ट्राली से अलग करके ट्रैक्टर आग लगने से बचाया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, मगर दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ट्राली फसल अवशेष के साथ जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक फसल अवशेष को लेकर सैनसन पेपर इंडस्ट्री बाखली जा रहा था। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक कर्मबीर वासी सोंटा (अंबाला) ने बताया कि वह अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में फसल अवशेष लाद कर बाखली इंडस्ट्री की तरफ जा रहा था। गुहला-चीका रोड पर मोरथली अड्डे के पास ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों अचानक शॉर्ट-सर्किट हो गया। इससे बिजली तार टूट कर फसल अवशेष पर गिर गई, जिससे फसल अवशेष ने तुरंत आग पकड़ ली।
आग लगते ही वह ट्रैक्टर से कूद गया तथा बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर को जलती ट्राली से अलग किया ताकि आग ट्रैक्टर तक न पहुंच सके। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तब तक ट्राली और फसल अवशेष जल कर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस दुर्घटना से उसको आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। फसल अवशेष के साथ उसकी ट्राली भी जल गई। उसने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें