फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खुलेगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर नियंत्रण के चलते आठ माह से बंद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 22 नवंबर को फिर से खुलने जा रहा है। इसका फैसला सोमवार को केयू प्रशासन की कुलपति कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। फिलहाल प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ही कैंपस में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। कक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगी होना अनिवार्य है। इसके अलावा होस्टल के लिए भी विद्यार्थी 16 से 18 नवंबर तक आईयूएमएस के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। हॉस्टल के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य किया गया है। वहीं तीसरे, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं आगामी आदेशों तक ऑनलाइन मोड में ही लगेंगी। कैंपस खुलने से पहले प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की 20 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर, महिला व पुरुष हॉस्टल के चीफ वार्डनों के साथ दोपहर साढ़े 12 बजे अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कैंपस खोलने को लेकर फैसला लिया गया। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी व ठेका कर्मचारी सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य किया है। यदि इनमें से अभी किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो चेयरपर्सन, निदेशक, प्रिंसिपल, वार्डन और ब्रांच ऑफिसर को संबंधित विभाग के कर्मचारियों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी चेयरपर्सन, निदेशक, प्रिंसिपल व वार्डन को कैंपस खोलने को लेकर एक सप्ताह में पूरी तैयारी करनी होगी। बता दें पिछले साल मार्च 2020 में कोरोना वायरस के चलते कैंपस को बंद कर दिया गया था। उस दौरान करीब 11 माह कैंपस बंद रहा था और कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलती रहीं। उसके बाद जब कोरोना के केस कुछ हुए तो कैंपस को कुछ कक्षाओं के लिए खोल दिया गया, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में मार्च 2021 में इसे फिर से बंद करना पड़ा। अब आठ माह बाद 22 नवंबर से फिर कैंपस की कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ते नजर आएंगे। केयू प्रशासन द्वारा कैंपस खोलने के फैसला पर सभी छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर की। बता दें कि कैंपस खोलने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे थे। इतना ही नहीं कई बार तो कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन तक किया गया और भूख हड़ताल भी की। दो दिन पहले ही एबीवीपी ने फिर से कुलसचिव को ज्ञापन सौंप कैंपस खोलने की मांग की थी। एबीवीपी नेता हिमांशु ठाकुर ने केयू प्रशासन के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि अन्य सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कैंपस जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें