जिला यातायात पुलिस की ओर से ऑटो यूनियन पिपली में एक जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें यातायात पुलिस कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल ने यूनियन के सदस्यों को यातायात नियमों के साथ नशा न करने के प्रति जागरूक किया।
उप निरीक्षक रोशन लाल ने बताया कि आप यातायात नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। सड़क पर चलते समय अचानक ब्रेक नहीं लगाने चाहिए। इससे पीछे आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। ऑटो चलाते समय ऑटो में किसी प्रकार का म्यूजिक नहीं चलाएं। यह जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।
कहा कि यातायात के नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। आज सड़कों पर इतनी भीड़ है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। इसलिए यदि हम वाहन लेकर सड़क पर जाते हैं तो नियमों का पालन करना आवश्यक हो जाता है। ऑटो चालक अपने ऑटो के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस पूरे रखें। बगैर लाइसेंस के किसी भी प्रकार का वाहन लेकर सड़क पर न आएं। इस मौके पर प्रधान जगतार सिंह, लोकेश कुमार, फूल सिंह, अमी चंद, पवन कुमार, दिलशाद, जोगेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।