आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला कारागार में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 24 व 25 अगस्त लोक नारायण जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने शिरकत की और विधिवत रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान डॉक्टरों व पैरा मेडिकल टीम द्वारा जेल में परिरुद्ध 769 बंदियों में से 742 बंदियों व 22 जेल सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित की। जांच शिविर में 11 डाक्टर व 27 पैरा मेडिकल के कर्मचारी मौजूद रहे, जिसमें फिजिशियन डॉ. अरविंद चहल, सामान्य सर्जन डॉ. भूपेंद्र कुमार, गायनी डॉ. उमा खुराना, डॉ. सुमन लता, डॉ. गुंजन मेहता, डॉ. विक्रम बंसल, डॉ. सुरेंद्र मंदन, डॉ. जय कुमार, डॉ. अल्का सिंह, डॉ. दिनेश आदि शामिल है। स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन अवसर 25 अगस्त को महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग से सहायक निदेशक डा. सेवानंद वत्स, हरप्रीत कौर, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, प्रोग्राम उप सिविल सर्जन डा. संदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर उप अधीक्षक शिवेंद्र पाल, सहायक उप अधीक्षक रघुबीर सिंह, लाईन अधिकारी पाल सिंह समेत जेल प्रशासन का अन्य स्टाफ मौजूद था।