हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक साल पहले शुरू किए गए जेल फिलिंग स्टेशन पर अब चालक खुद ही अपने वाहन में पेट्रोल व डीजल भर सकेंगे। सेल्समेन की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन अगले करीब एक माह में लगाई जा रही है, जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह भी पढ़ें : Punjab: सोशल मीडिया पर डाली रील व गाड़ी की फ्लीकर लाइट से लुटेरों तक पहुंची पुलिस, 8.5 करोड़ लूट का है मामला
इस दौरान इंडियन ऑयल कंपनी के आलाधिकारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने केक काटकर जेल फिलिंग स्टेशन के एक वर्ष पूरा होने की खुशियों मनाईं। इस दौरान इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने जेल महानिदेशक को बताया कि जेल फिलिंग स्टेशन हरियाणा का सबसे अच्छा पेट्रोल पंप है।
इस फिलिंग स्टेशन की सेल 15 लाख रुपये प्रतिदिन से ज्यादा है। यही नहीं यहां सुविधाओं व व्यवस्थाओं के चलते ही सीएनजी गैस की सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिल जाएगी। यही नहीं दिन-रात पंक्चर लगाने और हवा रिफिल करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार के कारखाने में पंप का संचालन करने से संबंधित प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर आसपास की जेलों के बंदियों को पंप संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Haryana: पदोन्नति के लिए पेपर की शर्त का सर्व कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, प्रतियां जलाईं
जल्द शुरू होगी मोबाइल डीजल पंपिंग सुविधा
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल फिलिंग स्टेशन पर जल्द ही मोबाइल डीजल पंपिंग वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सेवा के जरिए सरकारी विभागों के जनरेटर, वाहनों तथा निजी संस्थानों में भी उनके द्वार पर जाकर डीजल उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। इस वाहन की क्षमता तीन हजार लीटर की होगी। यह सेवा देने वाला भी पहला पेट्रोल पंप होगा।