फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सोहन लाल बने गांव सम्भालखा के सरपंच, 195 वोटों से रहे विजयी, हुआ स्वागत

Thu, 15 Jun 2023 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

920 में से कुल 840 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं आठ पंचों में से चार पंच निर्विरोध चुने गए। चुनाव जीत के बाद जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
गांव सम्भालखा में समर्थक नवनिर्वाचित सरपंच सोहन लाल का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव सम्भालखा में गुरुवार को ग्राम पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें सोहन लाल ने 195 वोटों से विजय हासिल की। 920 में से कुल 840 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं आठ पंचों में से चार पंच निर्विरोध चुने गए। इनमें वार्ड एक से शीशराम, वार्ड छह से रिक्की कुमार, वार्ड सात से कुसम रानी व वार्ड आठ से सुमन रानी पंच बनीं। वहीं अन्य चार पंच पदों पर वार्ड दो से रणजीत सिंह, वार्ड तीन से सीता देवी, वार्ड चार से अंगराज व पांच से अमरजीत कौर ने चुनाव जीत कर पंच बने।

विज्ञापन


बता दें कि गांव में चार फरवरी 2018 को पंचायती चुनाव हुआ था, जिसमें पूजा नोटियाल सरपंच बनी थी। इस बार 2023 में चुनाव अपने निर्धारित समय से पांच महीने देरी से हुआ है। इसमें सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जिसमें सोहन लाल, अनमोल, सतीश कुमार व संजीव कुमार ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। वहीं सोहन लाल ने 195 वोट लेकर जीत दर्ज की।

यह चुनाव डयूटी मैजिस्ट्रेट लाडवा नायब तहसीलदार बलकार सिंह व उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र के डॉ. अशोक जांगड़ा की देखरेख में संपन्न हुए। डीएसपी तरुण सैनी, थाना प्रभारी प्रेम चंद ने मौके का निरीक्षण किया। जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तो सरपंच सोहन लाल को उसके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


वहीं विजयी पंचों को भी उनके समर्थकों ने फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधार्ई दी। जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच का गांव में फूल मालाओं केे साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने के गुरुद्वारा व नगर खेड़े पर जाकर सबसे पहले माथा टेकने के बाद अपने गांव में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें