फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलेंगे या नहीं संशय में जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्तूबर यानी आज जिलेभर में स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर अभिभावकों और बच्चों को ही संशय नहीं है, बल्कि खुद जिला शिक्षा अधिकारी भी संशय में हैं, क्योंकि बुधवार देर शाम तक भी जिला शिक्षा अधिकारी को इस संदर्भ में कोई सूचना नहीं मिली है। उधर, बुधवार को जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 20 शिक्षकों और पांच विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि जिलेभर के अधिकतर निजी स्कूल संचालक और सरकारी स्कूल 15 अक्तूबर से सुचारू स्कूल खोलने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन 14 अक्तूबर को देर शाम तक भी शिक्षा विभाग की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री ने कहा कि विभाग की ओर से उनके पास अभी कोई विभागीय सूचना नहीं आई है। जैसे ही अधिसूचना जारी होती है, उसकी के आधार पर स्कूल खोलने की तैयारी की जाएगी। उधर, जिलेभर में 68 कोरोना संक्रमित मरीज नये सामने आए हैं, जबकि 53 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 68 नए केस आए सामने : सीएमओ
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को कुरुक्षेत्र में 68 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 53 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5664 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं और अभी तक लिए गए 97 हजार 836 में से 90 हजार 298 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब तक 6218 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 96 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 458 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें