फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्राले से भिड़ी, एक की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। हिमाचल प्रदेश स्थित माता नगरकोट के दर्शन करने के लिए जाते समय 12 श्रद्धालुओं से भी टाटा योद्धा गाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव गंगहेड़ी के पास खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे का है। घायलों को पिहोवा सीएचसी व एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंद्र कुमार वासी बापडोली थाना नारनौल जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि वह बिजेंद्र वासी गांव बौका जिला रेवाड़ी, पुनम, महावीर, रेनु, रामगिरी वासी गांव खोडमा जिला महेंद्रगढ़, विक्रम, किरोस्ता, संत लाल वासी महेंद्रगढ़ और मंजू व खुशबू अपने चाचा सुंदर सिंह की टाटा योद्धा गाड़ी में सवार होकर हिमाचल प्रदेश में माता नगरकोट के दर्शन के लिए नारनौल नेशनल हाईवे से होते हुए जा रहे थे। गाड़ी उसके चाचा सुंदर सिंह की चला रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे 152 पर गांव गंगहेड़ी के पास पहुंचे तो सड़क के बीच में एक ट्राला खड़ा था था।ट्राला चालक की ओर से कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया था। ऐसे में उनकी गाड़ी पीछे से सीधी ट्राले में जा लगी, जिससे गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। वहां पर ट्राले का चालक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने एंबुलेंस का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान संतलाल की मौत हो गई है। अन्य 11 घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि जोगिंद्र सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें