फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे वॉलीबॉल में फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में नेशनल कैपिटल टेरिटरी (एनसीटी) दिल्ली की टीम ने आरएसबी चेन्नई की टीम को दो शून्य से हराया। इसी तरह राजस्थान ने उत्तराखंड पर दो-शून्य से जीत दर्ज की। वहीं आरएसबी कानपुर ने पंजाब सचिवालय की टीम को दो-एक के अंतर से मात दी। डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सचिवालय की टीम ने आंध्र प्रदेश सचिवालय को दो-शून्य से पराजित किया। पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आरएसबी कोची ने आरएसबी मुंबई को दो-शून्य से पराजित किया। आरएसबी अहमदाबाद ने आरएसबी बेंगलुरु को दो-शून्य से हराया। इसी तरह सेंट्रल सचिवालय की टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम दो-शून्य और हरियाणा सचिवालय ने राजस्थान सचिवालय को दो-शून्य के अंतर से हराया। प्रतियोगिता अंतिम चरण है। आज फाइनल मैच के साथ तीसरे नंबर के लिए भी मैच होंगे।
विज्ञापन

राजस्थान की टीम ने दिल्ली के साथ हुए मैच को लेकर विरोध किया। टीम ने आरोप लगाया कि दिल्ली की टीम में फर्जी कर्मचारियों को खिलाया जा रहा है। टीम ने दिल्ली के कर्मचारियों के आई कार्ड दिखाने की मांग की। इस पर खेल विभाग ने टीम को उनके आई कार्ड जांच करने का आश्वासन दिया, लेकिन राजस्थान की टीम अपनी मांग पर अड़ी रही। मामले को लेकर डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि राजस्थान टीम से बातचीत की जा रही है। अगर टीम मैच खेलने को राजी हुई तो मैच होगा अन्यथा दिल्ली की टीम को प्वाइंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें