Kurukshetra: मंदबुद्धि के साथ गांव के युवक ने किया कुकर्म, चीज दिलाने के बहाने मासूम को लेकर आरोपी
Thu, 07 Sep 2023 06:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
युवक के पिता ने बताया कि उसका 21 साल का बेटा मंदबुद्धि है। देर रात गांव का ही जगराज उसे अपने साथ दुकान से खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने गांव के दूसरी तरफ गन्ने के खेत में ले गया था। यहां आरोपी ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। काफी देर बाद उसका बेटा घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर एक गांव में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जुगराज भी इसी गांव का रहने वाला है। आरोपी चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
युवक के पिता ने बताया कि उसका 21 साल का बेटा मंदबुद्धि है। देर रात गांव का ही जगराज उसे अपने साथ दुकान से खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने गांव के दूसरी तरफ गन्ने के खेत में ले गया था। यहां आरोपी ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। काफी देर बाद उसका बेटा घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
पूछताछ के बाद उसका बड़ा बेटा गांव की दूसरी तरफ खेत पहुंचा तो आरोपी उसे देखकर मौके से फरार हो गया। उसके बेटे ने सारी बात घर आकर अपने परिजनों को बताई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
थाना शहर पिहोवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।