खंजरपुर गुल्हा ब्रांच नहर में दो युवकों की डूबने की आशंका को लेकर रविवार को गोताखोरों की मदद से पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। नलवी वासी जसपाल ने बताया कि उसके गांव के पांच युवक रिंकू, प्रभजीत सिंह, शक्ति, दजू तथा प्रिंस खंजरपुर घाट पर नहाने के लिए आए थे, जिनमें से नहाते समय दो युवक दजु तथा प्रिंस गहरे पानी में चले गए।
इसके बाद अन्य तीनों युवकों ने मदद के लिए शोर मचाया। वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा उन्हीं में से किसी ने गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी इसकी सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक नहर में लापता युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चला था।
झांसा थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जसपाल नलवी की शिकायत पर गुल्हा ब्रांच में दो युवकों के लापता होने पर सर्च अभियान चलाया हुआ है। गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया है। अभी तक नहर में लापता युवकों के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।